फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोरखपुर मेडिकल कालेज कांड: गम और गुस्से का किया इजहार

गोरखपुर मेडिकल कालेज कांड: गम और गुस्से का किया इजहार

Sun, 13 Aug 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कालेज कांड: गम और गुस्से का किया इजहार
बीआरडी अस्पताल, गोरखपुर
कासगंज (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने गोरखपुर मेडिकल कालेज में मृत बच्चों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। मार्च जिला पंचायत कार्यालय से गांधी मूर्ति तक पहुंचा। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते बच्चों की मौत होना काफी दुखद है। डा. बीके राजपूत, राजीव यादव, दक्ष यादव, अंशुमान यादव, आशीष यादव, मयंक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार व स्वास्थ्य मंत्री के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ
सोरों गोरखपुर मेडिकल कालेज में मृत बच्चों को सपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सरकार की बुद्धि की शुद्धि के लिए हरिपदी किनारे यज्ञ किया। सपा नेता भूपेश शर्मा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से जिन 64 बच्चों की मौत हुई, उससे प्रदेश सरकार की नाकामी की पोल खुल गई। स्वास्थ्य मंत्री का मौतों पर दिया बयान शर्मनाक है। सपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। मनीष पंडाजी, मोहित चौबेे, कपिल पंडित, चंदन चरौरे, प्रदीप, राहुल दुबे आदि सपाई शामिल हुए।
विज्ञापन


एबीवीपी ने मृतक बच्चों को दी श्रद्धांजलि

कासगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर मेडिकल कालेज में कालेज प्रशासन की लापरवाही से 63 मासूमों की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कायार्लय पर 2 मिनट का मौन धारण किया। प्रदेश सहमंत्री विकास यादव ने कहा कि बच्चों की मौत से असहनीय दु:ख है। संवेदनाएं उनके परिवारीजनों के साथ हैं। सीएम से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन मंत्री भरत सिंह चौहान, नगर संयोजक मोनू राजपूत, विशाल चौहान, अमन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में हुई बच्चों की मौत के बाद रविवार को सपा के फ्रंटल संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर सपा नेताओं ने मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च सपा कार्यालय से शुरू होेकर घंटाघर स्थित गांधी मूर्ति पर संपन्न हुआ। दो मिनट का मौन रखकर मृत बच्चों की आत्म शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर डा. राम निवास यादव, राजवीर सिंह, शमसुल फारुखी, डा. देवकांत, जमाल अख्तर आदि मौजूद रहे।

एटा में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी से मासूम बच्चों की मौत के बाद रविवार को सपा छात्र सभा का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। जमकर नारेबाजी भी की। जिला उपाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि मासूम बच्चों की मौत की जिम्मेदार योगी सरकार है, लेकिन सरकार अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं है। मृतक बच्चों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। अभिषेक यादव, शिवम यादव, सुनील यादव, आनंद यादव, मोहम्मद दानिश, आशीष, बॉबी यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed