फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दलाली प्रकरण: एआरटीओ आरसी भारती पर गिरी गाज

दलाली प्रकरण: एआरटीओ आरसी भारती पर गिरी गाज

Sun, 30 Jul 2017 11:36 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
दलाली प्रकरण: एआरटीओ आरसी भारती पर गिरी गाज
आरसी भारती।
एटा। एआरटीओ कार्यालय में दलाली प्रकरण सामने आने के बाद शासन ने एआरटीओ आरसी भारती को हटाकर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर शासन ने एआरटीओ प्रवर्तन लक्षमण प्रसाद का कार्यभार सौंप दिया है। दलाली प्रकरण को लेकर शनिवार को तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव से मिलकर एआरटीओ हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन



डीएम अमित किशोर और एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने विगत 24 जनवरी को एआरटीओ दफ्तर में छापा मारकर 28 दलालों और चपरासी मनिक को रंगेहाथ दलाली करते पकड़ा था। कई दलाल बाबुओं के केबिन में बैठकर काम कराते मिलने के अलावा कई दलाल रिकार्ड रूम में काम कराते कैश के साथ पकड़े गए थे। पुलिस ने पकड़े गए सभी दलालों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मामले ने तूल पकड़ा तो अगले दिन आरटीओ विक्रम सिंह समेत कई अधिकारियों ने एआरटीओ दफ्तर का दौरा किया था। कार्रवाई के बाद से एआरटीओ आरसी भारती को हटाने की मांग चल रही थी। आखिर रविवार को शासन ने एआरटीओ आरसी भारती को एटा से हटा कर लखनऊ मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर एआरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मण प्रसाद को कार्यभार सौंप दिया है। एआरटी को हटाने की पुष्टि संभागीय परिवहन विभाग के डिप्टी कमिश्नर एपी सिंंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed