{"_id":"597a23c84f1c1b153d8b4902","slug":"41501176776-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बीजपुर इलाके में वृद्ध को कुचलने के बाद तालाब में घुसा हाथी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। गांव ढिबिया अख्तियार पुर में भैंस को निकालने गया अंकित (20) की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचेे स्थानीय गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
अंकित पुत्र उमेश चंद्र गुरुवार को साथियों के साथ भैंस चराने गया था। अंकित की भैंस तालाब में चली गई और उसमें से बाहर नही निकली। देर शाम होने के बाद भी भैंस जब बाहर नही निकली तो अंकित भैंस को निकालने के लिए तालाब के अंदर चला गया। पानी ज्यादा होने के बाद अंकित तालाब में डूब गया। आस-पास खड़े लोगों की चीख सुनकर स्थानीय गोताखोर पहुंचे और अंकित को बाहर निकाला मगर तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी।