फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जागीर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा

जागीर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 24 Jul 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
जागीर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा
डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते बीडीसी सदस्‍य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। सपा में चल रही उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए गाए अविश्वास प्रस्ताव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख जागीर के खिलाफ भी सपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव के नेतृत्व में 40 बीडीसी सदस्यों ने डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। ब्लॉक जागीर में 58 बीडीसी सदस्य हैं। डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव को विचार करने के लिए स्वीकार कर लिया है। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुल्तानगंज के खिलाफ भी सपाई ही अविश्वास प्रस्ताव ला चुके हैं।
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कई दिनों से चर्चाएं जोर पकड़ रही थीं जो सोमवार को खुलकर सामने आ गई। जागीर ब्लॉक में 58 जिला पंचायत सदस्यों में से 40 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। सभी सदस्यों ने दोपहर 1:30 बजे डीएम से मिलकर इस बात की घोषणा कर दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुल्तानगंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया गया था। जिसका चुनाव आगामी 12 तारीख को होगा। वहीं घिरोर ब्लॉक के जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ दिया गया अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अशोक कुमार यादव जागीर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। वहीं उनका बेटा अजय यादव बीडीसी सदस्य हैं। इस दौरान जयवीर सिंह, अवधेश यादव, सुजान सिंह, राजीव चौहान, अभिलाष चौहान, छैलू चौहान, स्वदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकमान की रार का जिले में असर
सैफई परिवार की लड़ाई का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। लोगों के अनुसार पहले सुल्तानगंज, घिरोर और जागीर ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव भी इसी लड़ाई का असर है।

कई और ब्लॉक प्रमुखों कर छिन सकता है पद
जिले में सपा कार्यकर्ताओं में चल रही उठापटक की गाज कई ब्लॉक प्रमुख के ऊपर भी गिर सकती है। सूत्रों के अनुसार इस लड़ाई सबसे पहले मैनपुरी ब्लॉक प्रमुख रिंकू यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed