{"_id":"59739aac4f1c1b412b8b45a5","slug":"41500748460-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियों पर भड़के मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियों पर भड़के मंडलायुक्त
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
समस्या सुनते मंडलायुक्तत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। मंडलायुक्त के.राममोहन राव गांवों की हकीकत जानने निकले तो कई खामियां मिलीं। इस दौरान उन्होंने लेखपाल को निलंबित कर दिया। वहीं, सीओ चकबंदी, लेखपाल और दो पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया। राशन सामग्री नहीं बांटने वाले राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं से पहाड़े और कविताएं सुनीं, पुरस्कृत किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निदान का भरोसा दिया।
मंडलायुक्त तय कार्यक्रम के अनुसार सिरसागंज पहुंचे। डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी अजय कुमार पांडेय के साथ वह ऊमरी गांव पहुंचे। लेखपाल बाल मोहन गुप्त एवं सीओ चकबंदी की शिकायत मिली डीएम को वेतन रोकने के आदेश दिए। शिकायत की जांच कराएं यदि दोषी मिलें तो लेखपाल को बर्खाश्त किया जाए।
सचिव धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई के ही आदेश दिए। जिन 190 घरों में शौचालय नहीं बनें हैं वहां पर बनाए जाएं। खोड़ई गांव पहुंचे तो बिजली के खंबे लगे थे लेकिन लाइन नहीं खीची गई। मंडलायुक्त ने तार खींचे जाने तक जेई अरुण कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। ऐलमपुर में लेखपाल के द्वारा सही ढंग से काम नहीं करने की शिकायत पर निलंबित करने के आदेश दिए। ऐलमपुर के लेखपाल जगदीश गौतम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त को लोहरई एवं गलपुरा गांव में सफाई कर्मचारी के नहीं आने की शिकायत पर डीपीआरओ व बीडीओ को तलब किया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने गलपुरा के सचिव को आरोपपत्र देकर हटाने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने पूर्व लेखपाल शिशुपाल के खिलाफ शिकायत मिलने पर डीएम को आदेश दिए उसकी जांच कराई जाए वह जहां हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीडीओ अशोक कुमार, एडीएम न्यायायिक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह एवं सीएमओ डा.एसके दीक्षित, डीपीआरओ गिरीशचंद्र,डीएसओ केपी मिश्र, तपस्वीलाल, प्रज्ञाशंकर तिवारी सहित एसडीएम व तहसीलदार बीडीओ सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।