{"_id":"597392f44f1c1b330d8b46c7","slug":"41500746484-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट टीम की जीत की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट टीम की जीत की प्रार्थना
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। विश्वकप के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए शनिवार को रेलवे इंस्टीट्यूट, आगरा कैंट में सुंदरकांड का पाठ कराया गया। लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले लोगाें ने टीम जीत के लिए प्रार्थना भी की।
सुंदर कांड का पाठ साईं सद्गुरु सेवा समिति की ओर से मनीष शर्मा और साथियाें ने किया। मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी ने आरती की। भारतीय टीम की सदस्य पूनम यादव के पिता रघुवीर सिंह यादव और दीप्ति शर्मा की मां सुशीला शर्मा का अभिनंदन भी किया गया।
एलटीए के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 में भारतीय पुरुष टीम की जीत के लिए सुंदरकांड का पाठ कराया था। टीम विश्वकप जीत गई थी। सुंदरकांड पाठ के दौरान चौधरी हाकिम सिंह सोलंकी, केके शर्मा, एलटीए के महामंत्री डीए खान, डा. फिरोज, संजय गौतम, फूल सिंह अमित शर्मा, हर्ष कौशिक, मनुज, पुलकित कौशिक, इमरान खान मौजूद रहे।