{"_id":"595fbc8e4f1c1b2c478b4687","slug":"41499446414-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के निशानेबाजों ने पदकों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के निशानेबाजों ने पदकों पर साधा निशाना
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मुरादाबाद में हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के निशानेबाजाें ने कमाल दिखाया। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षणार्थियों ने 16 पदकों पर निशाना साधा। दो निशानेबाज चैंपियन ऑफ चैंपियन खिताब से नवाजे गए। शनिवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।
सेंट एंड्रूज स्कूल के निशानेबाज कुनाल राठौर ने 10 मीटर राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
चैंपियन ऑफ चैंपियन में छठा स्थान प्राप्त किया। कई शूटर्स ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अगले पड़ाव के लिए क्वालीफाई किया। इसमें वैशाली सारस्वत, मनु शर्मा, कृष्णा जादौन, माधव, वंशिका, लव, पूजा, विनीत, रोहन मौजूद रहे। शुक्रवार को स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष डा. रामअवतार शर्मा, एमडी दिव्या शर्मा, शिवांजल शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच आलोक वैष्णव मौजूद रहे। कालिंदी विहार के रहने वाले आदर्श चौधरी ने भी इस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है।
शूटिंग के प्रति बढ़ रहा रुझान
शूटिंग के प्रति तेजी से रुझान बढ़ रहा है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान में शूटिंग में 47 प्रशिक्षु हैं। इस बैच में बच्चों की संख्या भी बढ़ी है। कोच विक्रांत सिंह ने बताया कि पांच बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। इनकी आयु 12 वर्ष से कम है।
विज्ञापन
शूटिंग रेंज में आठ लड़कियां भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पहले बड़ी संख्या में लोग शौकिया तौर शूटिंग सीखने आते थे, अब इसमें लोग करियर भी देख रहे हैं। सेंट एंड्रूज स्कूल, दयालबाग में भी शूटिंग रेंज बनाया गया है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। स्टेट से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताआें में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।