फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बदमाशों ने मकान पर धावा बोल की लूटपाट

बदमाशों ने मकान पर धावा बोल की लूटपाट

Sat, 01 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने मकान पर धावा बोल की लूटपाट
looted
कासगंज।
विज्ञापन

शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोलकर आभूषण लूट लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में न कोई रिपोर्ट दर्ज की है और न ही कोई कार्रवाई आगे बढ़ाई है।

बदमाशों ने घनश्याम उर्फ कल्लू के मकान पर धावा बोला। कच्छा बनियानधारी बदमाश हनुमान मंदिर की ओर से छत पर आए और छत के रास्ते से नीचे घर में उतर आए। घनश्याम, विक्की व राजू अपने परिवारीजनों के साथ सो रहे थे। बदमाशों ने विक्की को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। इस दौरान विक्की की पत्नी के किरन के कानों के छाले उतरवा लिए। उसकी सोनें की चेन, अगूंठी, चूड़ी सहित अन्य सामान लूट लिया। कपड़ों की जेबों में रखी डेढ़ हजार रुपये की नकदी भी बदमाश ले गए। बदमाश घर के दरवाजे से बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए। बदमाश घर से बाहर न निकलने की हिदायत देकर चले गए। आधा घंटे के बाद उन्होने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और चली गई। विक्की ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई अभियोग दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई आगे बढ़ाई। बदमाश की लूटपाट की घटना से अंबिकापुरी के लोगों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed