{"_id":"595149474f1c1bb5028b464e","slug":"41498499399-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस रूपये की वसूली बनी कत्ल की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस रूपये की वसूली बनी कत्ल की वजह
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भोगांव में सरेशाम युवक की हत्या की मुख्य वजह चौराहे पर होने वाली 20 रुपये की वसूली है। एक पखवाड़ा पूर्व मृतक और आरोपी के बीच इसी वसूली को लेकर विवाद हुआ था। तब शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपी इसके बाद इमरान से रंजिश मानने लगा। इसकी परिणति सोमवार शाम ईद के दिन सरेआम उसकी बर्बर हत्या के रूप में हुई। बताया जाता है कि हत्यारोपी आपराधिक छवि का है। वह कई बार जेल तक जा चुका है लेकिन स्थानीय पुलिसकर्मियों से साठगांठ के चलते उसकी क्षेत्र में दहशत है।
मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी इमरान टेंपो चलाता था। वहीं आरोपी गौरव किंग निवासी मोहल्ला आसरेर ऊपरटीला भोगांव चौराहा पर पुलिस के लिए प्रत्येक टेंपो से हर चक्कर पर 20 रुपये की वसूली करता है। करीब 15 दिन पूर्व मृतक इमरान से 20 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी ने उसकी पिटाई की थी। इमरान की शिकायत पर पुलिस आरोपी गौरव को पकड़ कर थाने ले गई थी। मगर वहां से एक घंटे बाद छोड़ दिया गया। बताते हैं कि इसके बाद से आरोपी ने इमरान को ठिकाने लगाने की धमकी दी थी।
इमरान ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी कि मगर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं ईद के दिन हुई बर्बर और दहशत भरे हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हो गए। घटना को लेकर उनमें आक्रोश दिखाई दिया। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर थे। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस एक पखवाड़े पूर्व ही कड़ी कार्रवाई करती तो इस बर्बरता पूर्व की गई हत्या को टाला जा सकता था।
विज्ञापन
भोगांव में सरेशाम मुस्लिम युवक की हत्या के मामले में आईजी मुथा अशोक जैन एसपी राजेश एस से पल पल की जानकारी लेते रहे। वहीं एसपी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। वहीं थाने में कैंप कर पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को निर्देशित करते रहे।
एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इमरान की हत्या का आरोपी गौरव आपराधिक प्रवृत्ति का है। कई बार जेल जा चुका है। हत्या के बाद वह मृतक की बाइक लेकर भागा हुआ है। तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रहीं हैं। संभावित स्थानों पर छापे मारे हैं। वारदात के संबंध में तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।