फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4085 students of high school-intermediate left their studies

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 4085 विद्यार्थियों ने छोड़ी पढ़ाई

Tue, 11 Jan 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
4085 students of high school-intermediate left their studies
आगरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 4085 छात्रों ने इस सत्र पढ़ाई छोड़ दी है। बीते सत्र के मुकाबले इस बार माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 12 में पंजीकरण घट गया है। हाईस्कूल में पंजीकरण बढ़ गया है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 117623 छात्र पंजीकृृत हुए हैं, जो बीते सत्र 121708 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड में 2021-22 सत्र के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकरण कार्य पूरा हो गया है। इस बार हाईस्कूल में 65369 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। बीते साल यह संख्या 65206 है। बीते साल के मुकाबले इस बार 163 छात्र बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की बात करें तो 2021-22 में 52254 छात्र पंजीकृत हुए, बीते सत्र में 56502 छात्रों का पंजीकरण हुआ था। इसमें 4248 छात्रों का पंजीकरण कम हुआ है। हाईस्कूल के बढ़े 163 छात्रों को शामिल करें तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 4085 विद्यार्थी घंट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 180 केंद्रों पर होंगी। इसमें छह राजकीय, 77 सहायता प्राप्त विद्यालय और 97 निजी विद्यालय हैं। इसकी सूची डीआईओएस कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। इन केंद्रों पर किसी को आपत्ति है तो वह 13 जनवरी तक विभाग की ईमेल आईडी पर दर्ज करा सकते हैं। तय तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर अमल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed