फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 bigha potato crop submerged due to canal track breaking

नहर की पटरी टूटने से 40 बीघा आलू की फसल जलमग्न

Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
40 bigha potato crop submerged due to canal track breaking
खंदौली।रजवाहा की टूटी पटरी ओर आलू की जलमग्न फसल - फोटो : Agra Dehat
खंदौली। ग्राम मलूपुर के समीप शनिवार की भोर दघेटा नहर की पटरी टूट गई। इससे आसपास की करीब 40 बीघा आलू की फसल जलमग्न हो गई। सुबह खेत की ओर गए किसानों ने फसलें डूबी देखी, तो उनके होश उड़ गए। जेसीबी मंगाकर किसी तरह किसान ने पटरी बांधकर पानी का बहाव रोका। फसलें डूबने से किसानों में रोष भी है।
विज्ञापन

मलूपुर के किसान सत्य प्रकाश जुरैल ने बताया कि शनिवार की भोर पटरी टूटने से नहर के किनारे के खेतों में पानी भरने लगा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर किसान जुट गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। हालांकि तब तक किसान जेसीबी से पटरी बांध चुके थे। किसानों ने बताया कि इस दौरान सत्य प्रकाश, छोटू प्रधान, गांधी, अनिल कुमार, होशियार सिंह आदि की करीब 40 बीघा आलू की फसल में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि पानी भरने से पौधे सड़ जाएंगे। पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

लोगों ने एसडीएम से फसल में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी अवधेश गौतम ने बताया कि पटरी टूटने सूचना एसडीएम एत्मादपुर और सिंचाई विभाग के अफसरों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed