फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 quintal iron pipes stolen from tube well

Agra News: नलकूप के 4 क्विंटल लोहे के पाइप चोरी

Sat, 31 Aug 2024 04:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 Aug 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
4 quintal iron pipes stolen from tube well
नलकूप के 4 क्विंटल लोहे के पाइप चोरी
विज्ञापन

- 29 अगस्त की रात हुई वारात, चालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव संसारपुर में एक नलकूप खराब होने के बाद उसके पाइप निकाल कर बाहर डाल दिए गए। 29 अगस्त की रात चोर करीब 4 क्विंटल के पाइप चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह नलकूप चालक ने जानकारी होने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र में सिविल लाइन के पास निवास कर रहे राम निवास गांव संसारपुर में लगे नलकूप पर चालक हैं। 16 मार्च को नलकूप की मोटर खराब होने के बाद सुधार के लिए काम किया गया गया। पंपसेट बाहर निकालने के बाद मरम्मत के लिए कार्यशाला भेज दिया गया। लोहे के 6 पाइप जिनका वजन करीब 4 क्विंटल था। वह नलकूप के पास ही रखे हुए थे। 29 अगस्त की रात को चोर सभी 6 पाइप किसी वाहन में लाद कर चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब राम निवास नलकूप पर पहुंचे तो पाइप चोरी के बारे में जानकारी हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ की वहीं तलाश की। लेकिन चोरी गए पाइप के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। नलकूप चालक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed