फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 kg tumor found in a womans stomach

Firozabad: महिला के अंडाशय से निकला 4 किलो का ट्यूमर, देखकर चौंक गए चिकित्सक 

Fri, 03 Jun 2022 05:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 05:09 PM IST
सार

जिले के सौ शैय्या अस्पताल में महिला के अंडाशय से चार किलो का ट्यूमर निकाला गया। चिकित्सकों को ऑपरेशन से पहले इसके वजन का अंदाजा नहीं था। ऑपरेशन के बाद जब इतने वजन के ट्यूमर को चिकित्सकों ने देखा, तो वो भी हैरान रह गए।
 

विज्ञापन
4 kg tumor found in a womans stomach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के सौ शैय्या अस्पताल में एक मेजर ऑपरेशन सफल हुआ है। महिला चिकित्सकों ने महिला मरीज के अंडाशय से चार किलो का ट्यूमर निकालकर जान बचाई है। महिला खून की कमीं से भी ग्रस्त थी। यह अस्पताल का पहला बड़ा ऑपरेशन था। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन


टूंडला के नगला सोना गांव निवासी हेमलता (26) पत्नी शेरसिंह को पिछले चार महीने से पेट दर्द की समस्या थी। माहवारी भी नहीं आ रही थी। सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। चिकित्सक ने महिला का अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन अस्पताल में ही कराया। इसमें महिला को ट्यूमर था। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या चौधरी और डॉ. सौम्या मोहनिया ने हेमलता का ऑपरेशन बताया। 
विज्ञापन


चूंकि महिला का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण एनीमिया का शिकार थी इसलिए ऑपेरशन करना संभव नहीं था। चिकित्सकों ने पहले बी निगेटिव ब्लड का इंतजाम किया। तीन यूनिट ब्लड महिला के चढ़ाया गया। इसके बाद बुधवार को ऑपरेशन किया गया। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन में महिला के अंडाशय से चार किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया, जिसे देखकर चिकित्सक भी चौक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिव्या चौधरी ने बताया कि यदि यह ऑपरेशन नहीं किया जाता तो कुछ समय बाद कैंसर में बदल जाता। अंडाशय में चार किलोग्राम का ट्यूमर निकालना बड़ी समस्या थी। हालांकि अब मरीज स्वस्थ्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed