{"_id":"607f19298ebc3e591e5b7de5","slug":"368-working-families-returned-home-from-delhi-mainpuri-news-agr4893148176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से घर लौटे 368 मजदूर परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से घर लौटे 368 मजदूर परिवार
विज्ञापन
मैनपुरी। दूसरे जिलों और प्रदेशों में काम करने वाले लोग लॉकडाउन के डर से अपने परिवारों सहित घर लौटने लगे हैं। मंगलवार को दिल्ली से मैनपुरी पहुंची रोडवेज बसों से 368 मजदूर परिवार मैनपुरी पहुंचे। बस स्टैंड पर बसों से उतरने के बाद बिना थर्मल स्क्रीनिंग और कोरोना जांच कराए यह लोग अपने घर चले गए।
दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में मजदूरी करने वाले मजदूर कोरोना संक्रमण के पहले चरण में अपने घर आ गए थे। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने पर यह लोग लौट गए थे। इसी बीच कोरोना संक्रमण का दूसरा चरण शुरू हो गया। दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों और जिलों में जब कोरोना की रफ्तार बढ़ी तो मिल, कारखाना, फैक्टरी मालिकों ने मजदूरों को घर जाने की सलाह देनी शुरू कर दी।
कोरोना संक्रमण बढ़ने से लॉकडाउन का डर भी मजदूरों को सताने लगा। लॉकडाउन में परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाने की आशंका के चलते मजदूरों ने अपने घर पहुंचने का मन बनाया। मंगलवार रात से सुबह तक दिल्ली से आई बसों में 368 मजदूर परिवार मैनपुरी पहुंचने के बाद अपने गांव तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर नहीं हुई जांच
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर हेल्पडेस्क बनाकर कोरोना जांच के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। इन पर रोडवेज बसों से जाने और आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और जांच की जाती है। यह काउंटर रात में बंद कर दिए जाते हैं। मंगलवार सुबह जांच काउंटर बंद होने से दिल्ली से आए मजदूर परिवारों की बस स्टैंड पर कोरोना जांच नहीं हो सकी।
जहां मिला ठिकाना वहीं खाया खाना
रात भर सफर करने के बाद मैनपुरी पहुंचे मजदूर परिवारों ने बस स्टैंड के पास सड़क किनारे बैठकर ही खाना खाया। बस स्टैंड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने उनको रुकने नहीं दिया। बस से उतरने के बाद बस स्टैंड परिसर से बाहर जाने को कहा। मजदूर परिवारों ने सड़क किनारे बैठकर ही खाना खाया। उसके बाद ही अपने घर गए।
गाजियाबाद में एक फैक्टरी में नौकरी करता हूं। लॉकडाउन लगने पर परिवार सहित घर आया था। होली पर परिवार सहित मजदूरी करने गया था। दोबारा लॉकडाउन की आशंका के चलते मालिक ने घर जाने की सलाह दी तो परिवार को लेकर घर आ गया।
अवनीश कुमार, साठिया
होली के बाद दिल्ली में एक कारखाने में मजदूरी करने के बाद परिवार सहित गया था। कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। कारखाने में भी कोरोना पॉजिटिव मजदूर मिलने के बाद मालिक ने घर जाने को कहा। लॉकडाउन केे डर से परिवार सहित घर आ गया।
अजयपाल सिंह, नगला बगिया