{"_id":"619d247b2187557aa53afd8d","slug":"36-buffalo-found-in-dcm-mainpuri-news-agr5156323109","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध डीसीएम में मिली 36 भैंस, कई की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध डीसीएम में मिली 36 भैंस, कई की हुई मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार की शाम भांवत चौराहा के पास लोगों ने एक डीसीएम को रुकवा लिया, उसमें 36 भैंसें मिलीं एक डीसीएम सवार को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि उसके तीन साथी भाग गए। लोग पशुओं को गोशाला ले गए, लेकिन वहां अंदर लेने से मना कर दिया।
मंगलवार की शाम भांवत चौराहा के पास लोगों ने एक डीसीएम से खून टपकता हुआ देखा तो उसे रुकवा लिया। लोगों से खुद को घिरता देख डीसीएम में सवार लोग उतरकर भाग गए। एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। डीसीएम में 36 भैंस ठूंसकर भरी हुईं थीं। लोग एकत्र होकर डीसीएम को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोशाला में ले गए। वहां जानकारी होने के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि भी आ गए। आश्रम केंद्र वालों ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक वहां पुलिस व गोशाला के कर्मचारियों में बातचीत होती रही। जानकारी मिली है कि छह-सात भैंसों की मौत हो गई है। समाचार लिखे जाने तक भैंस डीसीएम से बाहर नहीं निकाली गई थीं।
-----
गोशाला वालों ने भैंस को अंदर लेने से मना कर दिया। अब डीसीएम में लदी भैंस लोगों की सुपुदर्गी में दीं जाएंगी।
अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली