फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 thousand ballot papers given to four blocks

चार ब्लॉकों को दिए गए 35 हजार मतपत्र

Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
35 thousand ballot papers given to four blocks
मैनपुरी। पंचायत उपचुनाव के मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत ब्लॉकों से मतपत्रों की मांग के अनुसार बुधवार को मतपत्रों का वितरण किया गया। तहसील स्थित डबल लॉक से अधिकारियों की मौजूदगी में चार ब्लॉकों को कुल 35 हजार मतपत्र दिए गए।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों में कुल 194 पदों के लिए 12 जून को मतदान होना है। जिले के कुल छह ब्लॉकों में ही चुनाव होना है। ऐसे में इन ब्लॉकों से प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार मतपत्रों की मांग उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। इसमें चार ब्लॉक जागीर, कुरावली, करहल और किशनी ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के मतपत्रों की मांग भेजी थी।
विज्ञापन

इसी मांग के सापेक्ष बुधवार को तहसील सदर के डबल लॉक से मतपत्रों का वितरण किया गया। अपर सांख्यिकीय अधिकारी मुनीश कुमार और शिवप्रकाश ने ब्लॉकों को गिनती कर मतपत्र उपलब्ध कराए। इसमें जागीर को सात हजार, कुरावली को 11 हजार, करहल को पांच हजार और किशनी को 12 हजार मतपत्र उपलब्ध कराए गए। ये मतपत्र संबंधित ब्लॉकों के आरओ को सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो ब्लॉकों के पास पहले से थे पर्याप्त मतपत्र
जिले के दो ब्लॉक मैनपुरी और घिरोर के पास पहले से मतपत्र उपलब्ध थे। इन ब्लॉकों के पास पूर्व में निर्वाचन के लिए उपलब्ध कराए गए मतपत्र शेष थे। पंचायत चुनाव में भी ब्लॉक को ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतपत्र की जरूरत नहीं पड़ी। उनके पास जरूरत के अनुसार ये मतपत्र उपलब्ध थे।
----
वर्जन
पंचायत उपचुनाव के लिए सभी ब्लॉकों से मतपत्रों की मांग की जानकारी की गई थी। इसके अनुसार बुधवार को डबल लॉक से मतपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं।
ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed