फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 green trees cut down, contractors and farm owners trapped

Agra News: 35 हरे पेड़ काटे, ठेकेदार व खेत स्वामी फंसे

Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
35 green trees cut down, contractors and farm owners trapped
कासगंज। थाना क्षेत्र के गांव नगला नंदे सलेमपुर में बुधवार को 35 हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी को जानकारी मिली कि ठेकेदार व खेत स्वामी ने इन पेड़ों को काटने के बाद इनकी लकड़ी भी गायब कर दी। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी न ठेकेदार व खेत स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ उनकी तलाश के साथ गायब की गई लकड़ी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी चिरंजी लाल के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि गांव नगला नंदे सलेमपुर में प्रमोद के खेत में लगे विभिन्न प्रजातियों के 35 पेड़ काटे गए हैं। इस पर वे अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां देखा कि नीम के 24, शहतूत के 6 और बकायन के 5 पेड़ काट लिए गए और लकड़ी मौके से गायब कर दी। वन क्षेत्राधिकारी ने ठेकेदार असलम खां और खेत स्वामी प्रमोद के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लकड़ी बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि बिना अनुमति हरे 35 पेड़ों का कटान किया गया है। पुलिस खेत स्वामी और ठेकेदार की तलाश और लकड़ी बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed