{"_id":"682389304b5aa0e0910460cf","slug":"340-batteries-went-missing-from-transport-company-truck-driver-arrest-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से 340 बैटरी हुईं गायब...चालक ने रास्ते में बेच दिया माल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से 340 बैटरी हुईं गायब...चालक ने रास्ते में बेच दिया माल, गिरफ्तार
Wed, 14 May 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 14 May 2025 12:03 AM IST
सार
ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से केरल भेजी गईं बैटरी रास्ते में चालक ने बेच दीं। केरल ट्रक पहुंचा तो खाली था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक चालक ने केरल की फर्म में लाखों रुपये की बैटरी पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही बेच डाली। हरीपर्वत पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करके चोरी की गईं 10 बैटरी और दो लाख रुपये बरामद किए हैं।
एसीपी विनायक भोंसले ने बताया कि भारती इंडस्ट्रियल फर्म की ओर से 340 बैटरी चेतन शक्ति ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से पांच अप्रैल को केरल की फर्म को भेजी थीं। माल समय पर नहीं पहुंचा। जब गाड़ी केरल संबंधित फर्म पर पहुंची तो वह खाली थी। केरल की फर्म ने इसकी जानकारी फर्म को दी।

इस पर फर्म के महाप्रबंधक ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक चालक राया, मथुरा के शैलेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो लाख रुपये और दस बैटरी बरामद हुईं।
शैलेश ने पुलिस को बताया कि वह रास्तेभर लोगों को बैटरी बेचता रहा। कुछ बैटरी रह गई थीं, जिन्हें आगरा में बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
शैलेश ने पुलिस को बताया कि वह रास्तेभर लोगों को बैटरी बेचता रहा। कुछ बैटरी रह गई थीं, जिन्हें आगरा में बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।