{"_id":"69850e53ae1b2083e40a53f4","slug":"32450-answer-sheets-were-distributed-on-the-first-day-agra-news-c-364-1-ag11018-124715-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पहले दिन 32,450 उत्तरपुस्तिकाओं का किया गया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पहले दिन 32,450 उत्तरपुस्तिकाओं का किया गया वितरण
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम का ताला खोलते हुए
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पहले दिन बृहस्पतिवार को 32,450 उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया गया। बाह तहसील के 12 और किरावली के एक परीक्षा केंद्र के संचालक ने उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त की।
डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि प्रधानाचार्य मानवेंंद्र सिंह व अन्य सदस्यों की मौजूदगी में राजकीय इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रांग कक्ष का ताला खोला गया। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरु किया गया। उत्तरपुस्तिकाओं का सुबह 10.30 से लेकर शाम चार बजे तक वितरण किया गया। परीक्षा केंद्र सार्वजनिक इंटर कॉलेज बाह, आशाराम रामनिवास इंटर कॉलेज, सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सैनिक इंटर कॉलेज जैतपुर, दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा,जनता इंटर कॉलेज, लाखन सिंह इंटर कॉलेज, भदावर विद्या मंदिर, हरप्रसाद रामराज आदर्श इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, राजकीय स्कूल बटेश्वर और राजकीय स्कूल बस्तई पर उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि 6 को खेरागढ़, 7 को एत्मादपुर, 9 को फतेहाबाद, 10 को किरावली और 11 व 12 फरवरी को सदर क्षेत्र तहसील के परीक्षा केंद्रों को उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा।
प्रवेश पत्र का आज से होगा वितरण
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि बोर्ड से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र प्राप्त हो चुके है। इनका वितरण शुक्रवार से राजकीय इंटर कॉलेज से किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।