फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   323 Divyang and elderly voters cast their votes

घर बैठे मतदान: दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने उत्साह से डाले वोट

Sat, 12 Feb 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
323 Divyang and elderly voters cast their votes
कासगंज। जिले की तीनों विधानसभाओं में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहली बार घर पर बैठकर वोट डालने को मिले मौके से इन मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। टीम के घर पर पहुंचते ही ये मतदाता खुश हो गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार कुल 323 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता अपने बूथ पर जाकर अन्य मतदाताओं की तरह ही वोट डालते आए हैं, लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग ने 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए घरों पर ही पोस्टल बैलेट से वोट डालने का मौका दिया। इसके लिए मतदाताओं से प्रपत्र भरवाए गए। जिले में 17970 बुजुर्ग एवं 11233 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें से जिन मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट की सुविधा मांगी उनके घरों पर शनिवार से टीमों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

टीमें पोस्टल बैलेट, मतपेटिका के साथ ऐसे मतदाताओं के घरों पर पहुंची। इन मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में खासी दिलचस्पी दिखाई। कासगंज विधानसभा में 72 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। अमांपुर विधानसभा में 140 मतदाताओं ने एवं पटियाली में 111 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के किए गए इंतजाम
दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए है। पोलिंग टीम के साथ पुलिस की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मतपेटिका एवं मतपत्र सुरक्षित रह सकें।
कराई जा रही वीडियो ग्राफी
मतदान की पारदर्शिता के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए है। टीम के साथ एक वीडियो ग्राफर को भी तैनात किया गया है। वीडियो ग्राफर के द्वारा मतदाता के मतदान डालने से लेकर मतपेटिका में मतपत्र डालने तक की वीडियो बनाई जा रही है।

बैलेट पेपर को डबल लिफाफे में किया जा रहा पैक
बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता के द्वारा डाले गए वोट का पता मतगणना से पूर्व किसी का न चल सके इसके लिए भी इंतजाम किए गए है। मतपत्र को पहले एक छोटे लिफाफे में पैक किया जा रहा है। इसके बाद इस लिफाफे को बड़े लिफाफे में पैक करने के बाद मतपेटिका में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed