{"_id":"6186e302c4f5f649fe73e345","slug":"32-thousand-tourists-saw-the-taj-mahal-agra-news-agr5138641194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: त्योहार की छुट्टी पर उमड़ी भारी भीड़, 32 हजार से ज्यादा सैलानियों ने देखा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: त्योहार की छुट्टी पर उमड़ी भारी भीड़, 32 हजार से ज्यादा सैलानियों ने देखा स्मारक
Sun, 07 Nov 2021 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:48 AM IST
सार
ताजमहल की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ खींचती है। त्योहार की छुट्टी में सबसे अधिक पर्यटक ताजमहल पर आए। आगरा किला पर भी सात हजार से अधिक लोग पहुंचे।
विज्ञापन
ताजमहल में शनिवार को पर्यटकों की काफी भीड़ रही। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा। पंचोत्सव में धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक लोग त्योहार मनाने में व्यस्त रहे, लेकिन भैया दूज के दिन दोपहर बाद ताजमहल पर सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार की छुट्टी होने और त्योहार पर घर आए लोगों ने ताजमहल समेत स्मारकों का रुख किया। शनिवार को 32076 लोगों ने ताज का दीदार किया।
ताजमहल में दोपहर 12 बजे के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे प्रवेश के लिए पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर लंबी लंबी कतारें लगीं रही। पर्यटकों को प्रवेश के लिए एक से दो घंटे का इंतजार करना पड़ा, वहीं ताज के मुख्य गुंबद पर शाहजहां मुमताज की कब्र देखने के लिए भी 6500 से ज्यादा पर्यटकों ने 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदा। केवल ताजमहल ही नहीं, बल्कि आगरा किला पर भी सैलानी उमड़ आए। आगरा किला पर हर दिन दो से तीन हजार के बीच ही पर्यटक पहुंच रहे थे, लेकिन शनिवार को आगरा किला पर 7638 सैलानी पहुंचे। यही हाल एत्माद्दौला और फतेहपुर सीकरी का रहा, जहां सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा पर्यटक आए।
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 32076
आगरा किला 7638
फतेहपुर सीकरी 968
एत्माद्दौला 630
महताब बाग 314
रामबाग 89