फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   32 Gram Panchayats in the race for Chief Minister's Award Scheme

मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना की दौड़ में जनपद की 32 ग्राम पंचायतें

Thu, 15 Sep 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

इस धन से अच्छे कार्य करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्ष 2021-22 में अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन मांगे गए। जिला की 423 ग्राम पंचायतों में से 32 ग्राम पंचायतों ने ही इसके लिए अपने आवेदन किए।

विज्ञापन
32 Gram Panchayats in the race for Chief Minister's Award Scheme

विस्तार

कासगंज। अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना की दौड़ में जिले की 32 ग्राम पंचायतें हैं। अब इन पंचायतों में से पांच पंचायतों का चयन करके राज्य समिति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शासन से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए काफी धन दिया जाता है। इस धन से अच्छे कार्य करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्ष 2021-22 में अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन मांगे गए। पंचायतों को पोर्टल पर 9 क्षेत्रों के 50 प्रश्न हल करने थे। जिला की 423 ग्राम पंचायतों में से 32 ग्राम पंचायतों ने ही इसके लिए अपने आवेदन किए।
विज्ञापन

30 सितंबर तक ग्राम पंचायतों का सत्यापन जिला स्तरीय समिति करेगी। 2 अक्तूबर तक जिले में सर्वाधिक अंक पाने वाली पांच ग्राम पंचायतों के अभिलेख समेत समिति की संस्तुति रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 25 अक्तूबर तक राज्य कमेटी की ओर से चयनित ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव कृषि उत्पादन आयुक्त को भेजा जाएगा। नवंबर में ग्राम पंचायतों का पुरस्कार व सम्मान समरोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सदस्य सचिव, सीएमओ, डीडीओ, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य होंगे। यही समिति आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों में से पांच ग्राम पंचायतों का चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed