फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   महाविद्यालय कर्मी ने थमा दी फर्जी मार्कशीट, छात्रों ने किया हंगामा

महाविद्यालय कर्मी ने थमा दी फर्जी मार्कशीट, छात्रों ने किया हंगामा

Mon, 08 Apr 2019 11:21 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय कर्मी ने थमा दी फर्जी मार्कशीट, छात्रों ने किया हंगामा
महाविद्यालय कर्मी ने थमा दी फर्जी मार्कशीट, छात्रों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। एमआर डिग्री कॉलेज के कर्मी ने विद्यार्थियों की फीस को हड़प कर फर्जी अंकतालिकाएं थमा दी। जिससे विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो गए। फर्जी अंकतालिका मिलने पर छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर के बाहर हंगामा कर दिया और जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। महाविद्यालय की ओर से पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के लगभग 20 छात्र छात्राओं को कर्मी तरुण शर्मा ने नेट से निकली अंकतालिकाओं में हेराफेरी करके पास की अंकतालिकाएं दे दी। वहजब विश्व विद्यालय की परीक्षाएं शुरू हुई तो इन परीक्षािर्थियों को फर्जी प्रवेश पत्र भी दे दिए। जब विश्व विद्यालय की परीक्षाएं शुरू हुई तो इन छात्राओं को यह कहकर परीक्षा से रोक दिया गया कि वे अनुत्तीर्ण है। छात्र छात्राओं ने इसकी शिकायत महाविद्यालय प्रशासन से की। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि कर्मी ने बैेंक में फीस आदि के लिए जमा करने के लिए दी गई 70 हजार रुपये की धनराशि में से मात्र 7 हजार रुपये जमा किए। बैंक पर्ची में हेरफर करके कॉलेज अभिलेख में लगा दिया गया। इसका खुलासा होने पर कर्मी 18 मार्च से लापता हो गया। इधर जब छात्रों की समस्या का निदान नहीं हुआ तो वे सोमवार को महाविद्यालय पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको शांत कराया। इस मामले में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गोविंद कुमार ने कर्मी के खिलाफ ढोलना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed