{"_id":"5c266a88bdec22359301e960","slug":"31546021512-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल कंपनी के गोदाम में चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल कंपनी के गोदाम में चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में पंद्रह दिन पूर्व केमिकल कंपनी के गोदाम में हुई चोरी की घटना का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। थाना रामगढ़ पुलिस एवं एसओजी टीम ने रैपुरा रोड से चार चोरों को केमिकल की बोरी, मैक्स पिकअप की गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया। चार अन्य लोग भागने में सफल हो गए। एसएसपी ने कहा कि शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना दक्षिण में स्थित कृष्णा केमिकल्स के गोदाम से 13 दिसंबर को 50 बोरी केमिकल चोरी हुआ था। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, प्रभारी सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में टीम खुलासा करने को जुटी थी।
एसओजी प्रभारी प्रवींद्र कुमार सिंह को सूचना मिली कि थाना दक्षिण क्षेत्र में चोरी केमिकल्स की बोरी को बिक्री के लिए मैक्स पिकअप से ले जा रहे है। एसओजी प्रभारी प्रवींद्र कुमार सिंह, एसओ रामगढ़ कुलदीप सिंह टीम के साथ घेराबंदी में जुट गए। सफेद रंग की मैक्स पिकअप को रोका तो वह भगाने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। उसके चार अन्य साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
थाना मटसेना के जलालपुर के निवासी राजेश, थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी राजेश, करबला निवासी राजकुमार, अजय कुमार शामिल हैं। जबकि भागे साथियों के नाम करबला के आकाश शंखवार, धर्मा उर्फ धर्मवीर, आकाश का दोस्त छोटू व छोटू का दोस्त इमरान हैं।
एसएसपी ने बताया कि इनसे केमिकल के आठ पैकेट, कच्चे केमिकल के छह पैकेट, मैक्स पिकअप गाड़ी, दो तमंचा, तीन कारतूस, एक चाकू बरामद कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि राजेश पुत्र आछेलाल नाई रिक्शा चलाने का काम करता है। उसने रेकी करके बताया कि केमिकल को चोरी करने से अच्छा रुपया मिल जाएगा।