{"_id":"5c1d2f3cbdec2256d8787e97","slug":"31545416508-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षकों की सूची पर सुनवाई अब 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षकों की सूची पर सुनवाई अब 24 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। फर्जी शिक्षकों की सूची में शामिल दो शिक्षकों की सुनवाई 24 दिसंबर को जिला कमेटी करेगी। इनका सत्यापन स्कूल से होने के बाद अंकतालिका में भिन्नता या रिकार्ड नहीं मिले हैं। पहले भी सुनवाई लगाई थी, मगर कमेटी के समक्ष शिक्षक हाजिर नहीं हुए।
प्राथमिक विद्यालय नगला नथुआ में तैनात शिक्षक अरविंद कुमार व एका के प्राथमिक विद्यालय नगला उम्मेद में तैनात शिक्षक आशीष कुमार का सत्यापन रिपोर्ट आ गई थी। स्कूल में शिक्षक का रिकार्ड नहीं मिला तो सीडीओ ने सुनवाई के लिए शिक्षक को बुलाया।
कई बार तिथि तय की गईं, मगर शिक्षक जिला कमेटी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। स्कूल में जानकारी की तो पता चला कि वहां भी कई दिन से स्कूल नहीं आ रहे हैं। सीडीओ ने अंतिम सुनवाई के लिए तिथि तय कर दी है। दोनों शिक्षकों को कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
अगर शिक्षक अब भी उपस्थित नहीं होंगे, तो फर्जी मानकर उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि दोनों शिक्षक अनिवार्य रूप से जिला कमेटी के समक्ष प्रस्तुत हों। इसके बाद और कोई विकल्प नहीं दिया जाएगा।