{"_id":"5c0ffdbdbdec2241471f70a1","slug":"31544551869-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के मोर्चे पर मिली सफलता, अभी बहुत कुछ करना है बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के मोर्चे पर मिली सफलता, अभी बहुत कुछ करना है बाकी
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद में नगर की सरकार को एक साल पूरा हो गया है। 12 दिसंबर 2017 को मुमताज बेगम ने 25 सभासदों के साथ पालिकाध्यक्ष के पद की शपथ ली थी। काफी उम्मीद के साथ नगर की जनता ने मुमताज बेगम को पालिकाध्यक्ष के रूप में चुना था। लेकिन एक साल का कामकाज आमजन की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।
मोदी और योगी की लहर के बीच भी नगर की जनता ने सपा प्रत्याशी मुमताज बेगम को ही पालिकाध्यक्ष के रूप में चुना। लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थीं। जिस तरह से पूर्व के चेयरमैन रामप्रकाश यादव ने नगर में विकास कार्य कराए, उससे मुमताज बेगम को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं थी।
लोगों का कहना है कि नगर की ज्यादातर गलियां सीसी या इंटरलॉकिंग से बनी हुई थीं। शेष आबादी में विकास कार्य कराना था, जिसे आसानी से किया जा सकता था, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से नगर को उतना पैसा नहीं मिल सका जितना पैसा सपा सरकार में पूर्व चेयरमैन को मिला था। इसी कारण एक साल में मुमताज सरकार के विकास कार्य आम जनता की नजर में नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
मुमताज सरकार ने नगर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए अच्छे कार्य किए। जसलई रोड से मेलावाला बाग में नाला निर्माण कराया। नारायण तिराहे पर जल निकासी में अवरोध बनी पुलिया को तुड़वाकर उसका निर्माण कराया।
इसके साथ ही अन्य हिस्सों में भी जल निकासी के लिए पालिका ने काफी कार्य किया। नालों की तलीझाड़ सफाई कराई और कई गलियों में सीसी और इंटरलॉकिंग का कार्य भी कराया गया है। इसके साथ ही नगर में सीएफएल के स्थान पर एलईडी लाइट लगवाई गईं।
वार्ड नंबर 17 के सभासद दिलीप कुमार यादव (देव) पहली बार वार्ड से निर्दलीय सभासद चुने गए हैं। चुनाव जीतने के बाद भाजपा को समर्थन दिया।
पालिका के एक साल के रिपोर्ट कार्ड से वह काफी नाराज हैं। पालिका से जितनी उम्मीद थी, उस पर खरी नहीं उतरी है। राष्ट्रीय विद्यालय मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है और न ही वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था हो सकी है।
वार्ड संख्या 25 के वरिष्ठ सभासद सलीम मास्टर अपनी लोकप्रियता के चलते तीसरी बार नगर पालिका के सभासद बने। इस बार सपा से बने हैं। एक साल के रिपोर्ट कार्ड से वह काफी आशान्वित हैं।
उनका कहना है कि पालिका ने एक साल में नगर में बहुत से विकास कार्य कराए। प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव के नाली, खड़ंजा, गली निर्माण, हैंडपंप और स्ट्रीट लाइट लगवाने के साथ ही स्वच्छता मिशन पर काफी कार्य किया है।