फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थी देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा

बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थी देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा

Mon, 26 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थी देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं की इस सत्र में प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पूरे प्रदेश में जनवरी प्रथम सप्ताह तक प्री-बोर्ड परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होने के बाद शिक्षकों-विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर तमाम भ्रांतियां हैं। इसलिए प्री-बोर्ड का निर्णय लिया गया है। शिक्षकों की मानें तो प्रदेश स्तर पर यूपी बोर्ड में पहली बार प्री-बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके पहले कुछ प्रधानाचार्य इस तरह की परीक्षाएं आयोजित कराते रहे हैं।
विज्ञापन


प्री-बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षा की तरह ही होंगे। परीक्षा के बाद उसी तरह से कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिस तरह से बोर्ड परीक्षाओं में होता है। जिन विषयों या यूनिट में विद्यार्थियों द्वारा कम अंक प्राप्त किए जाएंगे, उनका विश्लेषण कर आवश्यक शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री बोर्ड परीक्षा में मेधावी छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर बोर्ड में सर्वोच्च अंक लाने को उन्हें प्रेरित किया जाएगा। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि सर्वोच्च अंक अर्जित करने पर मेधावियों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।


जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल ने बताया कि एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू होने के बाद पहली बार यूपी बोर्ड की परीक्षा हो रही है। कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन करने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। दिसंबर और जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed