{"_id":"5bbf90a4bdec224ff23330b9","slug":"31539281060-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे कब्रगाह बताकर सिक्सलेन का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे कब्रगाह बताकर सिक्सलेन का किया विरोध
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ऐसा ही एक मामला गांव उसायनी में देखने को मिला। कुछ लोगों ने रातों रात मिट्टी की ढेरियां बनाकर कब्र बना दी। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने कुछ ढेरियों को समतल करा दिया।
हाईवे किनारे सिक्स लेन का कार्य चल रहा है। ऐसे में गांव उसायनी के बाहर बनी मजार के समीप रातों-रात कई सारी ढेरियां बना दी गईं। सूचना पर तहसीलदार सत्यप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और ढेरियों को समतल कराया। जब इस बात की जानकारी समुदाय विशेष के लोगों को हुई तो वो भी मौके पर आ गए। उन्होंने समतलीकरण का विरोध करते हुए उस जगह को कब्रगाह बताया और ढेरियों के नीचे कब्र होने की बात कही। जब तक करीब आठ ढेरियों को समतल कर दिया गया। विरोध बढ़ता देख तहसीलदार ने कागजात दिखाने को कहा तो वह लोग कागज नहीं दिखा सके। तहसीलदार ने शुक्रवार सुबह नौ बजे कागज लेकर तहसील आने को कहा है।
एनएचएआई सिक्सलेन का निर्माण करा रहा है। उसायनी के निकट जहां से सिक्सलेन बनना है, वहां जमीन पर कब्जा करने के लिए रातों-रात कब्र के रूप में ढेरियां बनाई गई हैं। सूचना पर कुछ को समतल करा दिया। विरोध करने वालों से संबंधित जगह के कागजात मांगे गए हैं। यदि वह कागज नहीं दिखा पाते हैं तो बाकी बची ढेरियों को समतल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- सत्यप्रकाश, तहसीलदार