{"_id":"5bbe3d35867a55284a4c0b81","slug":"31539194165-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने किया क्रमिक- अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने किया क्रमिक- अनशन
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। विकास कार्य न कराए जाने को लेकर ग्रामसभा रूधऊ मुस्तकिल के ग्रामीणों ने बुधवार से लाइनपार में भक्तिगढ़ी रोड पर क्रमिक-अनशन शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप था कि केंद्र सरकार की योजना के तहत उनके क्षेत्र को लाभ नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में जब तक विकास कार्य नहीं होते तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। विकास कार्य कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते थक गए परंतु कोई सुनवाई नहीं की गई। क्षेत्र का विकास ठप पड़ा हुआ है। गंदगी के ढेर लगे हैं, गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नाली-खड़ंजे नहीं बने है। प्रकाश व्यवस्था नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि जलनिकासी न होने से मकानों की बुनियाद कमजोर हो रही हैं। गंदगी से बीमारियां फैल रही हैं। अनशन पर बैठने वालों में रामप्रकाश कुशवाह, डा. बीएस गौतम, हंसराज बघेल, जियाउददीन, विनोद तोमर, बृजेश बघेल, ठाकुर पूरन सिंह, डा. आरपी नागर, महेश बघेल आदि हैं।