{"_id":"5bb7b22d867a5534f00b2f63","slug":"31538765357-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वज शोभायात्रा के साथ भरत मिलाप मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वज शोभायात्रा के साथ भरत मिलाप मेला शुरू
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। भरत मिलाप मेले के दौरान शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य हनुमान ध्वज शोभायात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का भक्ति के साथ आगाज हो गया। यात्रा में अनेक झांकियां निकाली गईं। भरत मिलाप चौक पर मंत्रोच्चारणों के मध्य ध्वज पूजन किया गया।
शोभायात्रा गयालाल ट्रस्ट से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई भरत मिलाप चौक पहुंची। हनुमान, गोस्वामी तुलसीदास रामायण, हनुमान भीम, हनुमान के भक्तों के उपदेश देते हुए आदि झांकियां सभी का आकर्षण का केंद्र थी। मेला आचार्य मोरमुकुट शर्मा ने मंत्रोच्चारणों के मध्य पूजा कराई। शोभायात्रा में संस्थान अध्यक्ष राहुल जैन कामियां रामायण लेकर चल रहे थे। मुख्य अतिथि वासुदेव गर्ग हवेलिया ने मंत्रोच्चारणों के मध्य रामायण पूजन किया।
मेला कमेटी के संयोजक कमल किशोर वार्ष्णेय, चेयरमैन नरेंद्र कुमार, प्रमोद बठैनिया, राहुल अग्रवाल, अनुराग बंसल, सत्यनारायण पुरोहित, संजीव जाबिया, देशबंधु अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, आकाशदीप गर्ग, अशोक जैन, सुरेश शर्मा आदि थे। मेले के दौरान शनिवार को शाम 5 बजे रावण की सवारी तालाब वाली धर्मशाला से नगर भ्रमण करेगी।