फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   लेखपालों की हड़ताल से लटके चार हजार प्रमाणपत्र

लेखपालों की हड़ताल से लटके चार हजार प्रमाणपत्र

Tue, 03 Jul 2018 10:54 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल से लटके चार हजार प्रमाणपत्र
लेखपालों की हड़ताल से लटके चार हजार प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का आंदोलन निरंतर जारी है। मंगलवार को लेखपालों ने कलम बंद हड़ताल रखी। लेखपालों की हड़ताल का असर जहां सरकारी कामकाज पर पड़ रहा है। वहीं जरूरतमंद लोगों के 4 हजार से अधिक आय, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र भी जारी नहीं हो पा रहे जिससे लोगों को दिक्कतें हो रहीं हैं।
लेखपाल संघ वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधा संसाधनों आदि की मांगों को लेकर 19 जून से हड़ताल पर चल रहे हैं। लेखपाल लैपटॉप व स्मार्ट फोन, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित सेवा नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी की मांग की जा रही है। लेखपालों की इन मांगों को लेकर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। जिसके कारण पूरे जिले में हड़ताल होने से कामकाज पर असर आने लगा है। संघ के तहसील अध्यक्ष नाहर सिंह वर्मा, सचिव प्रदीप सक्सेना ने कहा कि लेखपाल संघ की सभी मांगे जायज हैं। शासन को इन मांगों को मानना चाहिए। पूर्व में मुख्यमंत्री की सहमति से लेखपाल संघ ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया। सरकार वादाखिलाफी कर रही है। महाराज सिंह, राजेंद्र यादव, आरिफ, राकेश वर्मा, अब्बल सिंह, अशोक वर्मा, प्रतीक वर्मा, आशाराम, सूरजपाल, नरेंद्र पाल, डौली सोलंकी, दीपक भारद्वाज, अतर सिंह, राहुल सिंह, चमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसीलवार लंबित प्रमाणपत्र
कासगंज तहसील- 1650
सहावर तहसील- 1050
पटियाली तहसील- 1300
- 15 दिन पहले आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक उसका प्रमाण पत्र नहीं बना है। उसे इंटर कॉलेज में प्रवेश लेना है- मोनिका सिंह।
शिक्षण कार्य के लिए 9 दिन पूर्व आय प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला है जिससे परेशानी हो रही है। ज्ञान प्रकाश, लवकुश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed