{"_id":"5b351c334f1c1b6a4d8b8fc8","slug":"31530207283-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों का पैनल भी नहीं बता सका मौत की स्पष्ट वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों का पैनल भी नहीं बता सका मौत की स्पष्ट वजह
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अनुष्का कश्यप कैसे मरी डाक्टरों का पैनल भी साफ नहीं कर सका। रिपोर्ट में दम घुटना लिखा है, लेकिन स्पष्ट न होने पर विसरा भी सुरक्षित किया गया है।
पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले छात्रा के शव को लेकर आगरा चले गए। बुधवार की सुबह केडी डेंटल कालेज के गर्ल्स हॉस्टल में आगरा के कमला नगर निवासी अनुष्का कश्यप (19) पुत्री राकेश कश्यप का शव पंखे पर लटका मिला था। दरवाजा भीतर से बंद था। परिजनों ने कालेज प्रशासन और वार्डन पर हत्या का आरोप लगाते हुए वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी थी।
गुरुवार को परिजनों की मांग पर दो डाक्टरों के पैनल ने मौत की वजह तलाशने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत दम घुटना तो माना है, लेकिन स्पष्ट न होने के चलते विसरा भी सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
25 की बजाए 26 को कालेज पहुंची अनुष्का
केडी डेंटल कालेज प्रशासन की मानें तो आसपास के जनपदों के छात्र और छात्राएं शनिवार को घर निकल जाते हैं। फिर सोमवार को लौटकर क्लास अटेंड करते हैं। छात्रा अनुष्का सोमवार की बजाए मंगलवार की शाम स्कूल पहुंची। कालेज प्रशासन की मानें तो छात्रा के पिता ने उसे सोमवार को ही स्कूल के लिए आगरा में बस से बैठा दिया था। एक दिन छात्रा कहां रही, यह सवाल खड़े हो रहे हैं।
छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
मथुरा। छात्रा अनुष्का की मौत को सुलझाने में वृंदावन पुलिस जुट गई है। छात्रा के मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) निकलवाया जा रहा है। इससे यह साफ हो जाएगा कि आखिर छात्रा की अंतिम बार किससे बात हुई और मौत से पहले छात्रा की लोकेशन कहां-कहां रही। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद हकीकत से पर्दा हट जाएगा।