{"_id":"5b31202d4f1c1bf16e8b9ba2","slug":"31529946157-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी की शादी रोकने को मां ने छोड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी की शादी रोकने को मां ने छोड़ा गांव
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अपनी नाबालिग बेटी की जबरन शादी रोकने को एक मां ने अपना गांव छोड़ दिया लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। उसने मामले की शिकायत सचिव महिला आयोग को भेजी है।
सोरों क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर विजेंद्र ने उसकी 12 वर्षीय बेटी की की शादी उससे अधिक उम्र के व्यक्ति से तय कर दी। बदले में 20 हजार रुपये ले लिए। जब उसने बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया तो उसके देवर व जेठ, देवरानी आदि ने उसकी मारपीट कर दी। उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से उसे व उसकी बेटी को खतरा है। इसलिए उसने मजबूर होकर अपना गांव छोड़ दिया। अब वह अपनी बैटी की शादी रोकने के लिए रिश्तेदारी में चली गई है। महिला ने बताया कि मामले की शिकायत सचिव महिला आयोग को भेजकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की मांग की गई है। इसके साथ ही महिला हैल्प लाइन 1076 को भी की गई है।