{"_id":"5b12d0ba4f1c1bf46e8b5d46","slug":"31527959738-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से दीवार गिरीं, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से दीवार गिरीं, छह घायल
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आंधी से दीवार गिरीं, छह घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शुक्रवार देर रात आंधी ने जिले में तबाही मचाई। कई जगह विद्युत पोल और पेड़ टूट गए। तीन स्थानों पर दीवारें गिरने से छह लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
शुक्रवार को रात 10 बजे के करीब तेज आंधी आई। पबसरा में तेज आंधी के कारण दुर्वेश दीक्षित पत्नी राधेश्याम की पबसरा तिराहे पर निर्माणाधीन 51 फुट लंबी व 11 फुट ऊंची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। गनीमत यह रही उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। रामप्रसाद निवासी सैलई की दीवार भी रात के समय गिर पड़ी। परिवार के सदस्य दीवार के निकट ही सो रहे थे। दीवार गिरने से रामप्रसाद, उनकी पत्नी गौरा देवी, पुत्री भावना (9), भूरी (5) दब गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने भावना की हालत गंभीर बताकर अलीगढ़ रेफर कर दिया। मकदूम निवासी बड्डू नगर नई बस्ती की दीवार गिर पड़ी। मलबे के नीचे मकदूूम(48) पुत्र मकबूल, उनकी पत्नी फिरोज दब गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। आंधी में लोगों के छप्पर और टिन शेड उड़ गए। बिजली के खंभे टूटने से बत्ती गुल हो गई। करीब 200 पेड़ टूटने से यातायात प्रभावित हुआ। आम के बागों में आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ है। हादसों की जानकारी पर तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह एवं लेखपाल व अन्य राजस्व कर्मियों ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।