{"_id":"5b0ededc4f1c1bfa6e8b5581","slug":"31527701212-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास मामले की जांच करेंगे बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास मामले की जांच करेंगे बीडीओ
Updated Wed, 30 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
flipkart house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/जैथरा। जैथरा ब्लॉक के गांव बहगों में हुुए प्रधानमंत्री आवास मामले में खेल का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्ती की। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ जैथरा को मामले की जांच सौंपी है। साथ ही 15 दिन में आख्या तलब की है।
जैथरा ब्लॉक के गांव बहगों में 57 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र बनाकर लाभ दे दिया गया। अमर उजाला ने मामले की पड़ताल कर 28 मई के अंक में खबर प्रकाशित की थी। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की तैयारी की है। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बीडीओ जैथरा ज्ञान सिंह को जांच सौंपते हुए 15 दिन में आख्या देने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। बीडीओ जैथरा को पत्र लिखकर आख्या तलब की गई है।
----------
सामने आएंगे बड़े नाम
गांव में हुए अपात्रों को आवंटन में बड़े नाम खुलेंगे। अगर जांच सही तरीके से होती है, तो एक बड़ा रैकेट सामने आ सकता है। अपात्रों को आवास बांटने का बड़ा खेल जिले के कई ब्लॉकों में चल रहा है।