{"_id":"5b01ac164f1c1bda408b6c2d","slug":"31526836246-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वाहन चोर पकड़े, आठ वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वाहन चोर पकड़े, आठ वाहन बरामद
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पुलिस ने मुठभेड़ में चार वाहन चोर गिरफ्तार किए। जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन बोलेरो, एक आल्टो, चार बाइक और चार तमंचे बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है। बरामद वाहन जिले और आसपास शहरों से बदमाश चोरी करके लाए थे।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि जलेसर पुलिस आगरा चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही है। उसी समय पुलिस को सूचना मिली थी कि निधौलीकलां रोड पर बंद पडे़ ईंट भट्ठे के समीप कुछ लोग वाहनों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जिस पर पुलिस ने हरपाल निवासी मीरपुर थाना पाहसू बुलंदशहर, भग्गा, रमेश निवासी जरारा अहरिया थाना खैर अलीगढ़ और राकेश उर्फ चाचा निवासी चौमा थाना गभाना अलीगढ़ को पकड़ लिया। जबकि आशीष और मुकेश निवासी पुन्हैरा जलेसर मौके से फरार हो गए। पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से तीन बोलेरो, एक आल्टो कार, चार बाइक और चार तमंचे बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद हुए वाहन जिला के साथ ही आस पास के शहरों से चोरी करके लाए थे।