{"_id":"5ad8cd724f1c1b82028b549b","slug":"31524157810-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी को डीएम ने लिया गोद, शिक्षा से शादी तक का उठाएंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी को डीएम ने लिया गोद, शिक्षा से शादी तक का उठाएंगे खर्च
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
रोशनी को डीएम ने लिया गोद, शिक्षा से शादी तक का उठाएंगे खर्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
गंजडुडवारा के ग्राम बहोरनपुर में 12 दिन पहले हुई दो चचेरे भाइयों की हत्या के मामले में डीएम ने दोनों परिवारों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया है। इसके अलावा डीएम ने अपहर्ताओं के हाथों मारे गए अमित की बहन रोशनी को गोद लेकर उसकी शिक्षा से शादी तक का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया है।
बहोरनपुर में 8 अप्रैल को सचिन पुत्र बाबूराम और अमित पुत्र रामपाल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। दोनों बालकों का शव अगले दिन पड़ोस के गांव से बरामद हुआ था। अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन भी है। अमित की मां विनीता ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने डीएम से दोनों परिवारों के लिए मदद की गुहार लगाई। इसके बाद डीएम आरपी सिंह ने उनकी पुत्री रोशनी को गोद लेने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि बालिका को गोद लेने की कार्रवाई की गई है। वे बालिका की शिक्षित कराएंगे। जब बालिका की शिक्षा पूरी हो जाएगी और विवाह योग्य हो जाएगी तो वे शादी का खर्च भी स्वयं उठाएंगे। दोनों परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए पत्रावली तैयार करा ली गई है। शीघ्र ही दोनों परिवारों की आर्थिक मदद की जाएगी।