{"_id":"5ab92d384f1c1b3a058b769f","slug":"31522085176-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से बाइक और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से बाइक और नकदी लूटी
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नुमाइश देखकर लौट रहे फिरोजाबाद निवासी युवक से लुटेरों ने बाइक और नकदी लूट ली। युवक को कुरावली मार्ग पर बांध कर फेंक गए। सोमवार सुबह बंधनमुक्त होकर पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल पहुंचे।
जनपद फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला भवानी निवासी जुम्मे खान रविवार को बाइक से मैनपुरी में लगी नुमाइश देखने के लिए आया था। नुमाइश देखने के बाद सोमवार अलसुबह करीब तीन बजे वह बाइक से एटा में रह रही बहन के घर जा रहा था। बाइक जब कोतवाली क्षेत्र में कुरावली मार्ग पर पहुंची, तभी एक बाइक पर पीछे से आए चार लुटेरों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उतरते ही लुटेरों ने मारपीट करते हुए जेब में रखी नकदी व बाइक लूट ली।
वारदात करने के बाद उसे हाथ पांव बांधकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। सुबह करीब आठ बजे मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार ने उसे बंधन मुक्त कराया। इसके बाद पीड़ित थाना कोतवाली पहुंचा। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज चंद्रप्रकाश ने पीड़ित को साथ ले जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।