फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   छह करोड़ से बुझेगी शहर की प्यास

छह करोड़ से बुझेगी शहर की प्यास

Mon, 05 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
छह करोड़ से बुझेगी शहर की प्यास
water
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लगातार जलस्तर गिरने के कारण नलकूपों के हलक सूख रहे हैं, जिससे शहर में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने छह करोड़ की धनराशि से शहर में पेयजल संकट दूर करने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने शहर की सात लाख से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए शहर में 200 से अधिक नलकूप लगवाए। शहर में जलस्तर नीचे गिरने के कारण नलकूप क्षमता के अनुरूप पानी नहीं उगल पा रहे हैं, जिससे संकट गंभीर होता जा रहा है। दो दर्जन नलकूप ऐसे हैं, जो जलस्तर गिरने के कारण बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम निकलते ही नगर निगम प्रशासन को पेयजल संकट की चिंता सताने लगी थी। नगर निगम प्रशासन ने 14वें वित्त आयोग से 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर मंडलायुक्त को भेजा था लेकिन धनाभाव के चलते उक्त प्रस्ताव घटकर छह करोड़ का रह गया। मंडलायुक्त के राममोहन राव से छह करोड़ के प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने शहर के जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है अथवा जिन क्षेत्रों में नलकूप फेल हो चुके हैं उन स्थानों पर 11 नए नलकूप लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक नलकूप लगवाने में करीब 40 से 50 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौध नगर गली नंबर दो, उर्दू नगर साबरा मस्जिद के पास, सत्य नगर श्यामवीर सिंह के घर के निकट, किशन नगर गली नंबर तीन, आनंदीपुरम रहना नाला रोड मंदिर के पास, मोहल्ला छपरिया पटेल ग्लास जिंदल फैक्ट्री के निकट, ग्राम मौढ़ा, आसफाबाद रेलवे लाइन के पास, संत नगर, नगला मोती नाले के पास, छारबाग में नलकूप स्थापित कराए जाएंगे। इन स्थानों पर नलकूप स्थापित कराने के साथ पाइप लाइन विस्तार कराया जाएगा तथा सड़क की मेंटीनेंस भी कराई जाएगी। इसके अलावा 70 स्थानों पर 160 मीटर डीपबोर सबमर्सिबल भी स्थापित कराए जाएंगे।


शहर में हर साल जलस्तर नीचे गिर रहा है, जिससे शहर में स्थापित नलकूप लगातार फेल होते जा रहे हैं। गर्मी में पेयजल समस्या न हो, इसके लिए 14वें वित्त आयोग से शहर में 70 सबमर्सिबल और 11 नलकूप स्थापित कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एम. ए. हक, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed