फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक फंसा

ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक फंसा

Thu, 25 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक  फंसा
बेवर। कुसमरा मार्ग पर गैस सिलेंडर और मोरम लादकर जा रहे ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


गैस सिलेंडर लदे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। जिसे स्थानीय लोगों ने करीब आधा घंटा मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जिला इटावा के भरथना थाना क्षेत्र निवासी रत्नेश बाथम फर्रुखाबाद गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर ट्रक से भरथना जा रहा था।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह बेवर कुसमरा मार्ग पर लालपुर पुलिया के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहा मोरम से भरा ट्रक से टक्कर हो गई।

ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मोरम लदे ट्रक का चालक व खलासी वहां से भाग गया। वहीं रत्नेश ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। केबिन में फंसे चालक को करीब आधा घंटा मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल को भर्ती कराया। हादसे के चलते जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed