{"_id":"5a3405334f1c1b59678c249f","slug":"31513358643-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा (अलीगंज)। खेत पर गए युवक की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी, सीओ सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है।
थाना अलीगंज क्षेत्र गांव पलरा निवासी अजय (35) पुत्र बिजराज शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर से खेत पर गया था। खेत पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। अन्य ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखकर घटना की जानकारी परिवारीजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।
अलीगंज पुलिस के साथ ही एसएसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ अलीगंज अजय भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई मोहनलाल ने अज्ञात हत्यारोपियाें के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अविवाहित था मृतक
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि मृतक दो भाई थे। अजय छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि उसके हिस्से में दस बीघा जमीन थी। बताते हैं उस जमीन को उसने अपने भतीजे प्रशांत के नाम कर दिया है। लोगों का आरोप है जमीन नाम कराने को लेकर ही उसकी हत्या की गई है।
ननिहाल से मिली थी जमीन
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अजय कुमार मूल रुप से खरसुलिया गांव का था। ननिहाल पलरा में उसके पिता को उसके नाना ने जमीन दी थी। इसके बाद से वह घरवालों के साथ ननिहाल में ही रह रहा था।