{"_id":"5a31352d4f1c1b79548c3387","slug":"31513174317-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 हजार परिवारों में होगी टीबी के मरीजों की खोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 हजार परिवारों में होगी टीबी के मरीजों की खोज
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पोलियो की तर्ज पर अब जिले में टीबी के मरीजाें की खोज होने जा रही है। इसके लिए संभावित 55 क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की 115 टीम घर-घर पहुंचकर टीबी के मरीजों को चिंहित करेंगी। जिले के 56 हजार परिवारों को इस दायरे में रखते हुए 26 दिसंबर से जांच का फैसला किया गया है।
टीबी की दृष्टि से मथुरा जनपद हाई रिस्क एरिया में शामिल है। यहां 15 हजार रोगी प्रतिवर्ष सामने आ रहे हैं। इसमें करीब 3500 से 4000 तक रोगी सरकारी अस्पताल की जांच में निकल रहे हैं, जबकि इसके तीन गुना अधिक रोगी प्राइवेट चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं। इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए जनपद में 55 ऐसे क्षेत्र चिंहित किए गए हैं, जहां टीबी के रोगियों की संभावना अधिक है। इसमें 56 हजार परिवारों के 2.84 लाख लोग इस दायरे में शामिल हैं।
अब इन लोगों में टीबी के लक्षणों की पहचान करने के लिए 26 दिसंबर से अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 115 टीम बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम को प्रत्येक दिन 50 परिवारों तक पहुंचकर जांच करनी होगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत उक्त जांच नौ जनवरी तक करनी हैं।
विज्ञापन
जांच के लिए चिंहित क्षेत्र
जिला अस्पताल से जुडे़-21 मोहल्ले
जिला महिला अस्पताल से जुडे़-15 मोहल्ले
वृंदावन में -4 मोहल्ले
सामुदायिक क्षेत्र मांट से जुडे़ -5 मोहल्ले
सामुदायिक क्षेत्र राया से जुडे़-2 मोहल्ले
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन-3 मोहल्ले
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना व कोसी -5 मोहल्ले