{"_id":"5a2969414f1c1b7a548c1886","slug":"31512663361-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों: मेला मार्गशीर्ष में लाइटों से जगमगाई तीर्थ नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों: मेला मार्गशीर्ष में लाइटों से जगमगाई तीर्थ नगरी
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज के सोरो में वराहघाट पर शौर्य दिवस मनाते हिंदूवादी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। तीर्थ नगरी में चल रहा मेला मार्गशीर्ष महोत्सव अपने चरम पर हैं। वहीं बिजली की लाइटिंग की मेला परिसर एवं तीर्थ नगरी की भव्यता को बढ़ा रही हैं। हरि की पैड़ी, वराह प्रतिमा व अन्य घाटों पर रंग बिरंगी रोशनी आर्कषक छटा विखेर रही है। 12 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में लोग देर रात्रि तक मेले का लुत्फ ले रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में मेले में आये मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाने व गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीददारी करने आ रहे हैं। रात्रि में हरिपदी व हरिपदी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित मंदिरों की रंगबिरंगी भव्यता का मनोरम नजारा सुखद अनुभूति देने वाला हो जाता है।
मेले में सर्कस, सिनेमा, मैजिक शो, वैरायटी शो, मौत का कुंआ के कलाकार जहां अपने रोमांचित करने वाले करतबों से लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं विभिन्न प्रकार के ऊंचे झूलों पर झूलकर लोग ठहाके लगा रहे हैं।
विज्ञापन
छोटे बच्चे मिनी अप्पूघर वाटर पार्क में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। लकड़ी, पत्थर, टीन, प्लास्टिक, क्राकरी से बने गृहोपयोगी सामान खरीदने के लिए लोगों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। कंबल कालीन, गर्म शॉलें चादर, सौंदर्य का सामान, बच्चों के खिलौने, लेडीज पर्स, धार्मिक व मनोरंजक पुस्तकें आदि की लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।