{"_id":"5a2969334f1c1b001c8b761a","slug":"31512663347-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार छापेमारी से उड़े मेडिकल व्यवसाईयों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार छापेमारी से उड़े मेडिकल व्यवसाईयों के होश
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
दवाईयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। जिले में अधोमानक और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। औषधि निरीक्षक के तेवरों के चलते मेडिकल व्यवसायियों के होश उड़े हुए हैं। गुरुवार को औषधि निरीक्षक ने अलीगंज में छापेमारी कर दवाओं के नूमने लिए। इस दौरान कई दवा विक्रेता दुकानें बंद कर भाग गए।
जिले में अधोमानक और प्रतिबंधित दवाओं की बंपर बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर रहा है। पिछले दो दवाओं के नमूने फेल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी अधोमानक और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर लगाम नहीं लग रही है।
गुरुवार को औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने अलीगंज के दवा दुकानोें पर छापेमारी की। उन्होंने अशोक मेडिकल स्टोर से एनएमपी टैबलेट और क्योसिक एंटीबायोटिक दवा के सैंपल लिए। नगर में औषधि निरीक्षक के आने की सूचना मिलते ही झोलाछापों और मेडिकल स्टोर के शटर गिर गए।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक ने बताया कि लो फेन के बैच नम्बर 90517 की दवा अगर किसी विक्रेता के पास है, तो तुरंत उसे वापस कर दें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। औषधि निरीक्षक की कार्रवाई से मेडिकल व्यवसायियों के होश उड़े हैं। व्यापारियों ने प्रतिबंधित और अधोमानक दवाओें को दुकान से हटाना शुरू कर दिया है। छापेमारी के चलते व्यापारी परेशान भी नजर आ रहे हैं।