फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   118 में से महज एक का ही किया समाधान

118 में से महज एक का ही किया समाधान

Tue, 05 Dec 2017 09:49 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
118 में से महज एक का ही किया समाधान
एटा। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अलीगंज तहसील सभागार में डीएम और एसएसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 118 शिकायतों में महज एक का ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अमित किशोर ने कहा कि प्रार्थना पत्र के निस्तारण की हार्ड कापी अधिकारी संबंधित तहसील को जरूर भेेजें। साथ ही समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक शिकायतकर्ता पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाए, तब तक कोई भी शिकायत निस्तारित नहीं मानी जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि पुलिस और राजस्व टीम मिलकर कब्जों की शिकायतों पर गंभीरता से काम करें। गांव मितौलिया के होम्योपैथिक अस्पताल में डाक्टर नहीं पहुंचने की शिकायत की गई। जिस पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 118 में से एक शिकायत का निस्तारण हो सका। जबकि एटा तहसील में 28 में से दो और जलेसर तहसील में 45 में से एक भी शिकायत नहीं निपटाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed