{"_id":"5a26bcdb4f1c1bc1678bfdd6","slug":"31512488155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा अभियान
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
malnutrition
कासगंज। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश में कुपोषण की रोकथाम हेतु शबरी संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत प्रथम चरण में कुपोषण की व्यापकता के आधार पर चिह्नित जनपदों में जन्म से तीन वर्ष तक आयु के कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों में कुपोषण की दर में दिसंबर 2018 तक दो प्रतिशत की कमी लाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।
इसको प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में जनपद के अधिकारियों को विशेष राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में आईसीडीएस, स्वास्थ्य, पंचायती राज, खाद्य एवं ग्राम्य विकास तथा पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत डेवलपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधियों द्वारा भी भाग लिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच से आठ दिसंबर तक चलेगा। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए जनपद के अधिकारियों को नामित करते हुए उन्हें निर्देशित कर दिया गया है कि समय से प्रशिक्षण में भाग लें तथा जनपद में कुपोषण को दूर कराने में सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। ब्यूरो