{"_id":"59e397234f1c1b70548b79f3","slug":"31508087587-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिजली दिवाली कैसे होगी जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिजली दिवाली कैसे होगी जगमग
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
bulb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शासन से पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने के दावे खोखले साबित हो रहे। जनपद को जरूरत के हिसाब से आपूर्ति नहीं मिल पा रही। जिससे जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई कई घंटे की कटौती हो रही है। यदि आपूर्ति का यही हाल रहा तो दिवाली पर्व के मौके पर उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो सकती है।
जिले में बिजली की आपूर्ति की स्थिति इस समय काफी खराब है। जिले को एक माह में 50 मिलियन बिजली यूनिट की आपूर्ति की आवश्यकता है, लेकिन 35 मिलियन बिजली यूनिट की ही आपूर्ति मिल पा रही है। जरूरत के हिसाब से 70 प्रतिशत आपूर्ति मिलने का असर स्थानीय स्तर पर होने वाली बिजली की सप्लाई पर पड़ रहा है। जिला मुख्यालय के लिए 24 घंटे बिजली की सप्लाई के आदेश हैं, लेकिन लोगों को 18 घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। विभाग के माध्यम से बिना किसी निर्धारित रोस्टर के कटौती की जाती है। तहसील मुख्यालय को 20 घंटे के सापेक्ष 14 घंटे की आपूर्ति दी जा रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे के सापेक्ष 10 घंटे की सप्लाई दी जा रही है। इतनी कम आपूर्ति मिलने से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। विभाग जितनी सप्लाई दे रहा है उसमें से 35 प्रतिशत लाइन लौस में चली जाती है। इतनी कम आपूर्ति मिलने से सभी परेशान है।
एक दिन बाद दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाएगा। ऐसे में बिजली की खपत और बढ़ेगी। इस समय प्रतिदिन सवा मिलियन बिजली की सप्लाई विभाग दे रहा है। विभाग की ही माने तो दीपोत्सव पर्व पर एक दिन में 3.125 मिलियन यूनिट खर्च होगी। इस समय जो आपूर्ति मिल रही है यदि दीपोत्सव के दिनों में भी यही हाल रहा तो लोगों के द्वारा पर्व पर की जाने वाली सजावट धरी की धरी रह जाएगी।
विज्ञापन
जनपद को जो आपूर्ति मिल रही है उसको व्यवस्थित तरीके से विभाग उपलब्ध करा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को अधिक दिक्कत न हो।
हरीमोहन अधीक्षण अभियंता
किसान को आ रही सिंचाई में दिक्कत
कासगंज। पर्याप्त बिजली न मिलने से किसान काफी परेशान है। इस साल बारिश भी अच्छी नहीं हुई है। इस समय खेतों में धान की फसल का सीजन चल रहा है। धान की फसल को अभी पानी की आवश्यकता है। बिजली सप्लाई पर्याप्त न मिलने पर किसान को फसल की सिंचाई करने में दिक्कत हो जाती है। किसान राम दयाल का कहना है कि बिजली की आपूर्ति पर्याप्त न मिल पाने से काफी दिक्कत हो रही है। फसल में पानी देने के लिए दिक्कत हो रही है। बिजली की ट्रिपिंग की समस्या भी रहती है।