{"_id":"59de21534f1c1b0d698b5296","slug":"31507729747-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी के भाई-बहन को पांच लाख की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी के भाई-बहन को पांच लाख की आर्थिक मदद
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
500 rupees note
मथुरा। राखी के भाई-बहन को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी की गई धनराशि बुधवार को प्रशासन के पास पहुंच गई है। एक-दो दिन में यह परिवार वालों को सौंप दी जाएगी।
मां-बाप के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लड़ाई लड़ रही राखी ने आत्महत्या कर ली थी। राखी की मौत के बाद उसके परिवार में छोटी बहन दीपा और भाई राहुल रह गए हैं। शासन ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए पांच लाख रुपये देने का एलान किया था।
बुधवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख की रकम प्रशासन के पास पहुंच गई है। अब यह रकम पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी। राखी की मौत के बाद तमाम संगठन भी आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। एलडीएम प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि दीपा और राहुल के नाम से एकाउंट खुलवाया जा रहा है। दोनों के खाते में बराबर-बराबर धनराशि जाएगी।