{"_id":"59cbf1274f1c1bbe538b4c9e","slug":"31506537767-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें काम
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
habib bank
- फोटो : habib bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अगर आपको को बैंक में कोई लेनदेन करना हो तो आज ही कर लें। लगातार पड़ रहीं छुट्टियों के कारण शुक्रवार से सभी बैंक चार दिन तक के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान बैंकों में कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार से त्योहार की छुट्टियां शुरू हो रही है। इस कारण लगातार चार दिनों तक बैंकों में अवकाश रहेगा। शुक्रवार को नवमी, शनिवार को दशहरा और माह का चौथा शनिवार का अवकाश रहेगा।
वहीं रविवार के बाद दो अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के कारण बैंक नहीं खुलेगा। लगातार पड़ने वाले अवकाश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एलडीएम डीके अग्रवाल ने बताया कि लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए गुरुवार को सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बैंक में आने वाले सभी लोगों का कार्य गुरुवार को ही पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
लगातार पड़ रहे अवकाश के कारण लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए शहर में लगे सभी एटीएम में रुपये डाले जाएंगे। वहीं अवकाश के मध्य में भी एजेंसी के माध्यम से एटीएम की देखरेख कराई जाएगी। अवकाश के मध्य में भी एजेंसियों को एटीएम में रुपये डालने के लिए कहा गया है। इससे त्योहारी सीजन में लोगों को ज्यादा दिक्कतें न हो।
लीड बैंक के मैनेजर डीके अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार से बैंक चार दिन के लिए बंद हो रहीं हैं। इस दौरान बैंकों में कोई लने देन नहीं होगा। सभी बैंक कर्मचारियों को गुरुवार को ही कार्य पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं एटीएम में रुपयों की ज्यादा किल्लत न हो इसके लिए अतिरिक्त रुपये एजेंसी को दिए जाएंगे।