{"_id":"59c801434f1c1bfd208b4584","slug":"31506279747-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बना सामान से भरा ट्रक लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बंधक बना सामान से भरा ट्रक लूटा
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नेशनल हाइवे नंबर दो से डाबर कंपनी के उत्पादों से भरे ट्रक को कार सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बना कर लूट लिया। लुटेरे ट्रक लेकर अलीगढ़ की ओर भागे, लेकिन अकराबाद थाना क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने ट्रक चालक को बरामद कर एक लुटेरे को दबोच लिया है। ट्रक चालक ने थाना शिकोहाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
19 सितंबर को एक ट्रक डाबर कंपनी के उत्पाद लेकर एटा की ओर जा रहा था। शिकोहाबाद एटा रोड पर एफसीआई गोदाम से आगे एक बालू-गिट्टी की दुकान पर चालक धर्मेंद्र कुमार निवासी भूड़ा भरथरा सिरसागंज ने ट्रक खड़ा कर दिया।
पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने ट्रक चालक को असलाह के बल पर बंधक बनाकर कार में डाल लिया और एक लुटेरा ट्रक को लेकर अलीगढ़ की ओर भागा। अलीगढ़ के थाना अकराबाद थाना क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
ट्रक के पीछे चल रहे कार सवार लुटेरे जैसे ही रुके चालक ने शौच जाने के लिए कहा। जैसे ही लुटेरों ने चालक को छोड़ा, वैसे ही चालक शोर मचाता हुआ एक ढाबे की तरफ ओर दौड़ा। चालक को शोर मचाते देख लुटेरों के पैर उखड़ गए और वे कार से भाग निकले।
सूचना पर पहुंची अकराबाद पुलिस ने एक लुटेरे को उत्पाद से भरे ट्रक के साथ दबोच लिया। शनिवार को ट्रक स्वामी चालक धर्मेंद्र को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया।